प्रेमलता

in #mla8 years ago

प्रदेश की राजनीतिक राजधानी रोहतक में शनिवार को चंडीगढ़ छेड़छाड़ प्रकरण पर कांग्रेसियों से ज्यादा भाजपाइयों के तेवर ज्यादा तीखे रहे। एक कार्यक्रम में सांपला पहुंचीं उचाना से भाजपा विधायक प्रेमलता ने साफ कहा कि बेटी वर्णिका की सतर्कता से बड़ी घटना होने से टल गई। इस तरह लड़की का पीछा करना गलत है। मामले में लड़कों की गलती है, लेकिन कानून अपना काम करेगा।
वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वर्णिका को पूरा न्याय मिलना चाहिए। बराला के इस्तीफे पर हुड्डा ने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार दोपहर रोहतक पहुंचे। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ छेड़छाड़ प्रकरण में पहले धाराएं लगीं, फिर हटीं, फिर लगीं। इससे साफ है कि चंडीगढ़ पुलिस गृह मंत्रालय के दबाव में काम कर रही थी। इसकी जांच होनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के इस्तीफे के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है।

प्रकरण से भाजपा की छवि हुई धूमिल : सैनी
कुरुक्षेत्र। भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का कहना है कि मनोहर लाल की सरकार पर एक खास समुदाय के दबाव का टैग लग चुका है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र ने जो किया, इसके संस्कार उसे घर से ही मिले हैं। चंडीगढ़ में जिस बेटी के साथ घटना हुई, अगर पुत्र मोह छोड़कर बराला खुद इस्तीफा दे देते तो आज वह हीरो बनते। उनके इस्तीफा नहीं देने से हरियाणा में भाजपा की छवि खराब हुई है।2.jpeg

Coin Marketplace

STEEM 0.04
TRX 0.32
JST 0.075
BTC 64254.00
ETH 1675.47
USDT 1.00
SBD 0.42