दुनिया की 7 जगहें जहां इतिहास हो जाता है जिंदा

in #history9 years ago (edited)

माचू पिच्चू, पेरू

माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिकी देश पेरू मे कोलम्बस से पहले के समय की इंका सभ्यता से जुड़ा एक ऐतिहासिक स्थल है। ये स्‍थान उरुबाम्बा नदी के पास उरुबाम्बा घाटी के ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है। इसे इंकाओं का खोया शहर भी कहा जाता है क्‍योंकि ये प्राचीन इंका साम्राज्य के सबसे प्रसिद्ध प्रतीकों में से एक है। 7 जुलाई 2007 को माचू पिच्चू को विश्व के सात नए आश्चर्यों में से एक घोषित किया गया। बताते हैं कि 1430 ई. के आसपास इंकाओं ने इसका निर्माण अपने शासकों के आधिकारिक स्थल के रूप में किया था, लेकिन इसके लगभग सौ साल बाद, जब स्पेनियों ने उन पर विजय प्राप्त की तो इसे यूं ही छोड़ दिया गया।
27_10_2017-ancientsites_27oct17p.jpg

हम्‍पी, हिदुस्‍तान

हम्पी मध्यकालीन हिंदू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित इस स्‍थान को पम्पा से जोड़ कर हम्पी कहा गया। हालाकि अब ये जगह केवल खंडहरों के रूप में ही शेष रह गई है, परंतु आज भी इसे देखने से प्रतीत होता है कि किसी समय में यहां एक समृद्धशाली सभ्यता निवास करती होगी। भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित यह नगर यूनेस्को द्वारा विश्व के विरासत स्थलों की संख्या में शामिल किया जा चुका है।
Hampi_27oct17P2.jpg
बाउथ्रोटम, अल्बानिया

बहरहाटम से बाउथ्रोटम बना ये स्‍थान पहले एक प्राचीन ग्रीक, बाद में रोमन शहर और एपिअरस में बिशोपिक था। अपने शुरूआती इतिहास के अनुसार बहरहाटम चाओनियों की ग्रीक जनजाति का एक शहर था, जो बाद में एक रोमन उपनिवेश और एक बिशोपिक बना। मध्य युग के दौरान भुला दिए जाने से पहले एक बड़े भूकंप के कारण शहर के ज्यादातर लोग और हिस्‍सा बाढ़ में डूब गए थे। आधुनिक समय में यह वोरारे काउंटी, अल्बानिया में स्‍थित एक पुरातात्विक स्थल है, जो सरंदे के करीब 14 किलोमीटर दक्षिण और ग्रीक सीमा के नजदीक है। यह विवरारी चैनल की तरफ एक पहाड़ी पर स्थित है और ब्युटिंट नेशनल पार्क का हिस्सा है। इसे आज बाउथ्रोटम जो एक लैटिन कैथोलिक नाम है से जाना जाता है।

हर्क्यूलेनियम, इटली

79 एडी में एक ज्वालामुखीय पाइरोक्लास्टिक प्रवाह में तबाह हुआ शहर हर्क्यूलेनियम विसुवियस पर्वत की तलहटी में बसा एक प्राचीन रोमन शहर था। इसके खंडहर आज भी एरोलानो, कैंपानिया, इटली के कम्यून में दिखते हैं।

अयुतथा, थाईलैंड

बैंकाक से करीब 80 किलोमीटर उत्‍तर में थाईलैंड में अयुथ्‍थाया शहर बसा था। यह सियाम के राज्य की राजधानी थी। अयुतथा एक समृद्ध अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक बंदरगाह था, जो 1350 से 1767 में बर्मीज़ लोगों ने विकसित किया था। पुराने शहर के खंडहर अब अयुतथा ऐतिहासिक पार्क में एक पुरातात्विक स्थल के रूप में मौजूद हैं। जिसमें प्राचीन महल, बौद्ध मंदिर, मठ और मूर्तियां शामिल हैं।

टिकल, ग्वाटेमाला

ग्‍वाटेमाला के तिकाल में माया कला और सभ्यता के खंडहर मौजूद हैं। ग्वाटेमाला के वर्षावन में पाया जाने वाला ये तबाह हो चुका प्राचीन शहर, जिसे यક્ષ म्यूटल कहा जाता था शायद 1 सदी के ए.डी. के दौरान 200 और 850 एडी के बीच विकसित हुआ और बाद में छोड़ दिया गया।

पेत्रा, जॉर्डन

पेत्रा जॉर्डन के मआन प्रान्त में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है जो अपने पत्थर से तराशी गई इमारतों और पानी वाहन प्रणाली के लिए प्रसिद्ध है। इसे छठी शताब्दी ईसा पूर्व में नबातियों ने अपनी राजधानी के तौर पर स्थापित किया था। माना जाता है कि इसका निर्माण कार्य 1200 ईसा पूर्व के आसपास शुरू हुआ था।

Coin Marketplace

STEEM 0.04
TRX 0.33
JST 0.094
BTC 62600.26
ETH 1750.35
USDT 1.00
SBD 0.39