अयोध्या में जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई

in #dm4 years ago

अयोध्या में जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई
WhatsApp Image 2022-04-26 at 4.11.20 PM.jpeg
। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुये सभी अधिकारी बेहतर ढंग से कार्य करें तथा बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने व उनके प्रभाव को कम करने को लेकर आवश्यक सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में बाढ़ चैकियों, बाढ़ केन्द्रों, राहत शिविरों की स्थापना हेतु स्थान चिन्हांकन करने एवं बाढ़ चैकियों, बाढ़ केन्द्रों, राहत शिविरों पर राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने बाढ़ चैकियों, राहत केन्द्रों तथा राहत शिविरों की व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष/संचार व्यवस्था, बांधों का अनुरक्षण, मरम्मत, रख-रखाव, नावों की व्यवस्था, वाहनों का अधिग्रहण, भवनों का अधिग्रहण, राहत सामग्री, पुलिस व पीएसी की सहायता, नदियों का जल स्तर तथा बाढ़ रिपोर्ट का प्रेषण, पेयजल की आपूर्ति, चिकित्सा व्यवस्था, पशु चिकित्सा, विद्युत विभाग, आवागमन, अस्थायी विद्यालय, नगरीय क्षेत्र में जल निकासी/नाले नालियों की सफाई व हैंडपम्पों का विसंक्रमित किया जाना, बांधों पर स्थित स्टोर पर निरीक्षण पुस्तिका का रखा जाना, अस्थायी शौचालयों तथा ग्रामों के सफाई की व्यवस्था, बाढ़ आने के पूर्व नदी के किनारे निवास करने वाले को सुरक्षित स्थान पर पहंुचाना, बाढ़ बुक की तैयारी, बाढ़ सम्बंधित अन्य कार्य को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एडीएम एफआर, उपजिलाधिकारी गण सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Sort:  

You've got a free upvote from witness fuli.
Peace & Love!

Coin Marketplace

STEEM 0.04
TRX 0.32
JST 0.085
BTC 60461.97
ETH 1591.47
USDT 1.00
SBD 0.42