मैनपुरी में डिंपल यादव आगे, भाजपा के रघुराज पिछड़े, मतगणना की देखिए तस्वीरें

in #dimple4 years ago

मैनपुरी, जागरण टीम। दो दिन के इंतजार के बाद आखिरकार फैसले की घड़ी आ गई। गुरुवार को आगरा रोड स्थित नवीन मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सबसे चर्चित मैनपुरी संसदीय सीट के उप चुनाव की मतगणना का परिणाम जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। सपा से डिंपल यादव और भाजपा से रघुराज सिंह शाक्य आमने- सामने हैं। इन दोनों के अलावा चार और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी होना है, लेकिन सीधा मुकाबला सपा और भाजपा में ही माना जा रहा है। जसवंतनगर के शुरुआती रुझानों में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य पीछे चल रहे हैं। अभी पोस्टल बैलेट खुल रहे हैं।

पांच दिसम्बर को हुआ था मतदान
पांच दिसंबर को सोमवार को संसदीय सीट के 2239 बूथों पर 54 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। 56 टेबिलों पर 168 कर्मचारी काउंटिंग के लिए जुटे है। मैनपुरी नवीन मंडी में मतगणना के लिए विधानसभावार व्यवस्था कराई गई है। कुल चार पंडाल हैं। हर एक पंडाल में 14-14 टेबिलों की व्यवस्था है। चार पंडालों में कुल 56 टेबिलों पर मतगणना का कार्य हो रहा है। प्रत्येक टेबिल पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी है। इस हिसाब से 56 टेबिलों पर कुल 168 कर्मचारी मतगणना के कार्य में लगे हैं। इसके अलावा आरओ पंडाल में 30 अतिरिक्त टेबिलें रखवाई गई हैं। यहां पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। जसवंतनगर विधानसभा की मतगणना का काम इटावा में होगा।

Coin Marketplace

STEEM 0.04
TRX 0.31
JST 0.074
BTC 63095.06
ETH 1654.42
USDT 1.00
SBD 0.42