बदायूँ में अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस मनाया गया

in #badaun4 years ago

बदायूँ में अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में अटल बिहारी बाजपेई सभागार कलेक्ट्रेट पर मनाया गया
IMG-20220501-WA0020.jpg

जागरूकता कार्यक्रम एवम हितलाभ वितरण कार्यक्रम का अयोजन मिशन शक्ति के अंर्तगत श्रम विभाग व महिला एवम बाल संरक्षण विभाग के समन्वय से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री चंद्रभूषण जी, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती रेनू सिंह, श्री सतेंद्र मिश्र श्रम प्रवर्तन अधिकारी, श्री रवि कुमार बाल संरक्षण अधिकारी, ट्रेड यूनियन अध्यक्ष श्री असरार अहमद, श्री हरि अग्रवाल मेंथा ऑयल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष, चाइल्ड लाइन के प्रभारी ,इनके अतिरिक्त बड़ी संख्या में श्रमिक, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि, व्यापार मंडल प्रतिनिधि, श्रम विभाग के अधिकारी वा कर्मचारी उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन श्री अजीत कुमार कनौजिया सहायक श्रमायुक्त बदायूं द्वारा किया गया।
IMG-20220501-WA0021.jpg

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने 40 निर्माण श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

Coin Marketplace

STEEM 0.04
TRX 0.32
JST 0.097
BTC 64542.43
ETH 1914.32
USDT 1.00
SBD 0.39