प्रेमी के लिए पति पर किया सितम, खाने में खिलाई गोली...'जहर' का इंजेक्शन

in #love8 years ago


मायके गई थी और वहां किसी से प्यार हो गया। संबंध भी बन गए, लेकिन पति रोड़ा बनने लगा। बस फिर क्या था...ऐसे लगा दिया ठिकाने। प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। दो बच्चों के सिर के मां और बाप दोनों का साया उठ गया। घटना पंजाब के तरनतारन की है।

गांव सरां तलवंडी में पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति हत्या की थी। पूछताछ में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर पति को खाने में नींद की गोलियां देने के बाद हैरोइन का टीका लगाया था। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। पुलिस ने आगे की पूछताछ लिए कोर्ट से रिमांड हासिल कर लिया है।

एसपीडी रुपिंदर भारद्वाज, डीएसपी. (डी) अमनदीप कौर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया सलविंदर सिंह निवासी गांव सरां तलवंडी ने बयान दर्ज कराए कि उसके लड़के का मंगलदीप सिंह का 8 वर्ष पहले मनदीप कौर निवासी गांव खलचियां के साथ हुआ है। बेटे के दो बच्चे हैं। उसकी बहू बाऊ राम के व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थी। इस पर मंगलदीप सिंह और उसकी पत्नी में झगड़ा होता रहता था। इसके चलते बहू ने ने बाऊराम के साथ उसके लड़के मंगलदीप सिंह (26) को पहले खाने में नींद की गोलियां दीं। इसके बाद हेरोइन का टीका लगाया और फिर गला दबाकर मार डाला। मामले में दोनों आरोपियों खिलाफ थाना वैरोवाल में मामला दर्ज कर लिया गया।

एसपीडी ने बताया पूछताछ में यह बात सामने आई कि दोनों बीच करीब 2 साल से संबंध थे। दोनों दवा लेने के बहाने एक दूसरे को अलग-अलग स्थानों पर मिलते थे। इसका पता मनदीप कौर के पति मंगलदीप सिंह को पहले ही लग गया था। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहा था। इस पर कई बार मनदीप कौर रूठकर अपने मायके घर चली जाती थी। रिश्तेदारों और मोहतबरों के समझाने पर वापस ले आते थे।

अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए मनदीप कौर ने प्रेमी गुरप्रीत सिंह उर्फ बाऊ से मिलकर योजना बनाई। उसने अपने पति को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दे दी। यह गोलियां गुरप्रीत सिंह ने लाकर दी थी। जब मंगलदीप सिंह सो गया तो मनदीप कौर ने गुरप्रीत सिंह को अपने घर बुला लिया। गुरप्रीत सिंह ने मंगलदीप सिंह को पहले हेरोइन का टीका लगा दिया। फिर मनदीप कौर ने उसकी टांगें पकड़ ली। इसके बाद गुरप्रीत सिंह ने मंगलदीप सिंह का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इस मौके पर थाना वैरोवाल के प्रभारी प्रीतइंद्र सिंह, सीआईए. स्टाफ के इंचार्ज हरदीप सिंह मौजूद थे।

Coin Marketplace

STEEM 0.05
TRX 0.33
JST 0.079
BTC 63953.57
ETH 1690.68
USDT 1.00
SBD 0.42